
बीएसएफ जवान धीरज कठेरिया की अन्तिम विदाई-सीमा सुरक्षा बल 83 बटालियन बाडमेड़ राजस्थान में जनपद औरैया के धीरज कठेरिया पुत्र महेश कठेरिया निवासी भर्रापुर थाना फफूँद औरैया तैनात थें जो रात में पैट्रोलिंग करके वापस आ रहे थें तभी उनकी मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गयी। शहीद धीरज कठेरिया का पार्थिव शरीर आज दिनांक 06.11.2022 को उनके पैतृक निवास ग्राम भर्रापुर में लाकर स्थानीय पुलिस व बीएसएफ बल द्वारा शोक शलामी दी गयी। इस दौरान समस्त जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम ने शहीद धीरज के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रृद्धान्जलि दी गयी।