सैल्यूट सहारनपुर पुलिस
पुलिस ने मात्र 48 घंटों में बरामद किया अपहृत शिशु
एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा के कुशल निर्देशन में पुलिस को मिली जबरदस्त सफलता
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा पुलिस ने मात्र 48 घंटे में बरामद किया अपहृत शिशु
दो बदमाश किए गिरफ्तार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने एक लाख व डीआईजी ने 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मात्र 48 घंटे में अपहृत शिशु को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने शिशु को अपहरण करने दो
बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिशु को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम को प्रदेश के डीजीपी ने एक लाख रूपए और सहारनपुर परिक्षेत्र के
डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने 50 हजार रूपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि 4 नवम्बर की रात्रि खेमका सदन से 7 माह के शिशु शिवा पुत्र संतोष निवासी झुग्गी झोपड़ी छोटी लाईन थाना सदर बाजार को उसकी मां की गोद से अज्ञात बदमाश अपहरण कर कार में बैठाकर फरार हो थे। इस सम्बंध में बच्चे के परिजनों ने कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बच्चे के अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया था तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीओ सिटी द्वितीय प्रीति यादव व सीओ सिटी प्रथम अजेंद्र सिंह
के पर्यवेक्षण एसओजी, सर्विलांस व थाना सदर बाजार पुलिस की टीमों का गठन किया गया था। पुलिस की इन तीनों टीमों ने मिलकर अथक प्रयास करते हुए अम्बेहटा बड़गांव मार्ग के पास मिर्जापुर जाने वाले रास्ते से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गए बदमाशों कुलदीप शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा निवासी मिर्जापुर थाना बड़गांव व ओमपाल पुत्र बनीसिंह राजपूत निवासी अम्बेहटा चांद थाना बड़गांव की निशानदेही पर ओमपाल के मकान से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी कुलदीप ने बताया कि हमने प्लानिंग की थी कि गरीब भिखारियों का बच्चा चोरी करेंगे क्योंकि इस मामले
को पुलिस भी गम्भीरता नहीं लेगी। आरोपी कुलदीप ने बताया कि हमने यह बच्चा ग्राम अम्बेहटा चांद निवासी ओमपाल के लिए चुराया था। जिसके बदले में दो
लाख रूपए की रकम देनी तय हुइ थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का वांछित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा बच्चा सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीमों को एक लाख रूपए तथा
डीआईजी सहारनपुर रेंज सुधीर कुमार सिंह ने 50 हजार रूपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैन्तुरा, एसओजी प्रभारी संजीव कुमार,उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, नीरज कुमार, दीपक कुमार, विजय सिंह, अजय प्रसाद गौड, हेड कांस्टेबल सोनू शर्मा, कांस्टेबल विनीत कुमार, विनीत कुमार हुड्डा, सचिन शर्मा, कमल कौशिक, गौरव राठी शामिल रहे।