निरीक्षण में स्कूलों से गायब मिले 40 शिक्षक, वेतन काटा

निरीक्षण में स्कूलों से गायब मिले 40 शिक्षक, वेतन काटा

यूपी के बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में स्कूल महानिदेशक के आदेश पर निरीक्षण जारी है। बीएसए ने जहांगीराबाद ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में बीईओ के साथ निरीक्षण किया तो 40 शिक्षक बिना बताए अनुपस्थित मिले हैं। बीएसए ने कार्रवाई करते हुए शिक्षकों को नोटिस जारी किया है और उनका एक दिन का वेतन भी रोक दिया हैजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर स्कूलों में निरीक्षण जारी है। बीईओ के साथ टीमें बनाकर स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थित देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि गत दिनों जहांगीराबाद के परिषदीय स्कूलों में निरीक्षण किया गया था। इसमें विभिन्न स्कूलों में 40 शिक्षक ऐसे मिले जो बना बताए अनुपस्थित थे और इनके द्वारा कोई प्रार्थना पत्र देकर अवगत नहीं कराया था। स्कूलों के प्रधानाध्यापक भी इस मामले में कोई जवाब नहीं दे सके।जिस पर कार्रवाई करते हुए अब अनुपस्थित रहने वाले 40 शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब-तलब किया गया है। इसके अलावा शिक्षकों का एक-एक दिन का वेतन भी रोक दिया है। बीएसए ने बताया कि स्कूलों में निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। शिक्षकों की कार्रवाई रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks