
“यूपी यूरोप और यूएसए से रक्षा निर्यात पर कर सकता है कब्जा – सुब्रमण्यम”
लखनऊ। विशेष संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में कार्यकारी निदेशक व केंद्र सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने कहा है कि यूपी यूरोप और यूएसए से वैश्विक रक्षा निर्यात पर कब्जा कर सकता है। यूपी को दुनिया का डाटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग हब बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। नई औद्योगिक नीति में डेटा तथा डिजिटल स्टार्ट-अप से संबंधित व्यवसायों और डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए। किसी भी उद्यम को स्टार्टअप के रूप में पहचाना जाना चाहिए और परेशानी मुक्त व्यवसाय प्रदान करना चाहिए।
कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने शनिवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र व अन्य अधिकारियों की बैठक में राज्य को वन ट्रिलियन इकनॉमी बनाने के लिए एक प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने अर्थशास्त्रत्त्ी ब्लैंकार्ड का उदाहरण देते हुये कहा कि यदि सरकार द्वारा भुगतान की जाने वाली ब्याज दर विकास दर से कम है, तो सरकार के सामने आने वाली इंटरटेम्पोरल बजट बाधा अब बाध्य नहीं होती है।