सिर्फ मिट्टी गिट्टी डालकर भर दिये गड्डे,डावर का नामोनिसान गायब

सिर्फ मिट्टी गिट्टी डालकर भर दिये गड्डे,डावर का नामोनिसान गायब

एटा, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क के गड्ढों को भरने के लिए निर्देश दिए थे। एटा में मुख्यमंत्री के आदेश का पालन शुरू हो गया। गड्ढे भर भी दिए गए। एक गड्ढा एक दिन भी भरा नहीं रह सका। अब सिर्फ काली और लाल गिट्टी ही दिखाई दे रही है। डामर तो दिखाई ही नहीं दे रही है।
बरसात के बाद सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे। काम भी शुरू कर दिया गया। शनिवार को जीटी रोड का हाल देखा। दीनदयाल उपाध्याय चौक से चौथेमील की ओर आगे बढ़े। एटा क्लब के सामने गड्ढे भरे हुए थे। गिट्टी भी पड़ी थी। कुछ गड्ढों में काली गिट्टी दिख रही थी तो कुछ में लाल। गिट्टी के ऊपर डामर नाममात्र का ही दिख रहा था। सड़क पर गिट्टी बिछी हुई है। इससे वाहनों के फिसलने का डर बना हुआ है। अगर किसी ने हल्की सी भी ब्रेक यहां पर लगाई तो वाहन से फिसल जाएगा। क्लब के आगे पुलिया के नीचे बड़े से गड्ढे में सिर्फ लाल रंग की गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है।

रेलवे रोड का हाल देखा। यहां भी गड्ढों में लाल गिट्टी दिख रही थी। ऐसा लग रहा है कि यहां पर सिर्फ गिट्टी ही डालकर छोड़ दी गई है। बरसात के समय में पानी भर गया था तो इन्हीं गड्ढों में ई रिक्शा पलटकर गिर रहे थे।

मारहरा क्षेत्र की सड़कों की ओर तो अभी अधिकारियों की नजरें पहुंची ही नहीं हैं। न तो गिट्टी पड़ी है न ही मिट्टी। अभी लोग टूटी सड़कों पर ही वाहनों को दौड़ाने के लिए मजबूर हैं। ऐसा नहीं है कि स्थानीय लोगों को इस बारे में परेशानी नहीं है। स्थानीय अधिकारियों को बताते भी हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों ने यहां के लिए कोई योजना बनाई ही नहीं है। 15 नवंबर को समय पूरा होने में अभी 17 दिन शेष है।

बसुंधरा में लाल गिट्टी डालकर भूल गया विभाग एटा-आगरा रोड स्थित बसुंधरा में सड़क का बुरा हाल है। यहां पर आठ दिन पहले सड़क पर लाल रंग की मोटी गिट्टी डाल दी गई थी। इसको न तो समतल किया न ही कोई डामर डालने के लिए आया। वाहनों के चलने से यह गिट्टी अब पूरी सड़क पर फैल गई है। दिखाने के लिए यह गड्ढे भर दिए गए हैं, अभी जो हालात है यह गड्ढों से अधिक खतरनाक है। गिट्टी के बीच दोपहिया वाहनों का चलना बहुत ही कठिन है। जब तेज रफ्तार से बड़े वाहन निकलते हैं तो यह गिट्टी इधर-उधर उछलकर लगती है। कब किसके कहां लग जाए कुछ भी नहीं कहां जा सकता।

जीटी रोड की खुदाई होनी है। इसलिए यहां पर ऐसे ही भरवा दिए गए थे। रेलवे रोड के गड्ढों को शीघ्र ही सही कराया जाएगा।

सतीश कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण

बसुंधरा में काम शुरू करा दिया गया। अवागढ़ में भी मशीन लगा दी गई है। शीघ्र ही काम पूरा किया जाएगा।

मुजाहिद अख्तर, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks