100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय झंडे को अलीगंज तहसील में लगाया गया

डॉ. ब्रजेश यादव, संस्थापक, माँ शांति देवी मेमोरियल फॉउंडेशन मीडिया कार्यालय।
अलीगंज, एटा।

एटा।आज का दिन अलीगंज तहसील और जनपद एटा के लिए ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा।
महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी जी ने आज तहसील अलीगंज में 100 फ़ीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का प्रतिष्ठापन, ध्वजारोहण किया और राष्ट्र के नाम समर्पित किया।
ज्ञातव्य हो कि आजादी के अमृत वर्ष महोत्सव की गौरवशाली श्रृंखला में प्रसिद्ध युवा समाजसेवी एवं उद्यमी डॉ. ब्रजेश यादव की ओर से देशभक्ति की भावना के प्रेरणा और प्रकाश के लिए 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय झंडे को अलीगंज तहसील में लगाया गया है।
राज्यपाल श्री कोश्यारी जी ने बटन दबाकर ध्वजारोहण एवं लोकार्पित करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज प्रतिष्ठापन शिलापट्ट का अनावरण किया।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालयीय बच्चों एवं सभी लोगों ने राष्ट्रगान किया।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राज्यपाल महोदय श्री कोश्यारी जी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। आशीर्वाद दिया।

आरम्भ में, अलीगंज तहसील पहुँचते ही श्री कोश्यारी जी को पुष्प गुच्छ देकर डॉ. ब्रजेश यादव ने स्वागत किया।
जिलाधिकारी श्री अंकित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह , अलीगंज तहसील के उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार ने भी राज्यपाल महोदय का स्वागत किया एवं कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह यादव, श्री अवध पाल सिंह यादव, श्री शत्रुघ्न सिंह यादव, श्री संदीप जैन , जिलाध्यक्ष, भाजपा,
श्री आशीष यादव ‘आशु’ , मा. MLC, उत्तर प्रदेश विधान परिषद
श्रीमती मोनिका यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष, फर्रुखाबाद, प्रदीप गुप्ता, पूर्व चेयरमैन, अलीगंज ने
राज्यपाल महोदय का स्वागत किया।
डॉ. ब्रजेश यादव , संस्थापक, माँ शांति देवी मेमोरियल फॉउंडेशन, श्री संजेश यादव और श्री आनंद यादव ने भगवान श्रीकृष्णजी की प्रतिमा भेंट कर राज्यपाल महोदय का स्वागत-अभिनंदन किया।
कार्यक्रम संचालन सूर्यकांत गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में जीवन के विविध क्षेत्रों की अनेक महत्वपूर्ण उपस्थिति थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks