स्नेह मिलन कार्यक्रम में महामहिम ने ताजा की पुरानी यादें

स्नेह मिलन कार्यक्रम में महामहिम ने ताजा की पुरानी यादें।
महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एटा जनपद के राजा का रामपुर में मां शांति देवी मैमोरियल फाऊंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तथा अलीगंज में नवीन तहसील परिसर में १०० फुटे तिरंगे को फहराया तथा पुराने संस्मरण को याद करते हुए कहा कि मैंने एक शिक्षक के रुप में अपना एक वर्ष का कार्य काल बिताया मैं आज भी यहां के निवासियों के स्नेह से अविभूत हूं।
कासगंज में सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान १९६६ से १९७६ तक सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य के रूप में बिताए पलों को याद करते हुए महामहिम यहां के लोगों से मिले स्नेह के कारण थोड़ा भावुक भी हो गये उन्होंने इस अवसर पर केन्द्रीय भाजपा सरकार और योगी सरकार के कार्यों की सराहना की , हैलीपेड पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक बी बी जीटी एस मूर्ति द्वारा महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया गया तथा गार्ड ऑफ आनर दिया गया। उनके कार्यकाल में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक रहे उमा शंकर शर्मा व संतोष माहेश्वरी ने उनका अभिनंदन किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks