योगी सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े मेले में पशुओं की एंट्री पर लगाई रोक

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिमी यूपी के सबसे बड़े मेले में पशुओं की एंट्री पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कार्तिक मेले में इस बार गोवंश और भैंस वंशों की एंट्री पर रोक लगा दी है। योगी सरकार ने जानवरों में लम्पी स्किन डिजीज के चलते यह बड़ा फैसला लिया है। जानकारी मुताबिक हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगने वाले कार्तिक मेले में पश्चिम यूपी के करीब 25 लाख श्रद्धालु आते हैं। इस मेले में किसान और पशुओं के शौकीन अपने भैंसा गाड़ी से पहुंचते हैं और यहां पशुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ विपणन भी किया जाता है, लेकिन लम्पी बीमारी के प्रकोप को बढ़ने से रोकने के लिए यूपी सरकार ने इस बार इस परंपरा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks