
एटा।विगत वर्षों की भाँती इस वर्ष भी एटा में पुस्तक मेला लगाये जानें की तैयारी हैं | इस सम्बन्ध में उत्साहित प्रकाशकों के साथ बैठक कर पुस्तक मेलें की भूमिका तैयार की जा रही हैं | जानकारी के आधार पर एटा में पूर्व की भांति इस वार आयोजित होनें वाला बुक फेयर (पुस्तक मेला) 2022 दिनांक -17,18,19 एवं 20 नवंबर 2022 को राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मैदान पर आयोजित किया जायेगा पुस्तक मेले को विगत वर्षों की भांति सफल बनाने तथा उसके तैयारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक 27 अक्टूबर राजकीय इंटर कॉलेज एटा के स्काउट एवं खेल भवन में आहूत की गई | बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने पूर्व के पुस्तक मेले के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने तथा इस वार के पुस्तक मेले को एक नया एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने एवं मेले को उच्च स्तर पर पहुंचाने पर विचार विमर्श किया गया | बैठक में मेला संयोजक संजीव कुमार एआरएम कासगंज/एटा डिपो एवं तमाम प्रबुद्धजन उपस्थित रहे