“वैन ने घर के बाहर बैठे चार लोगों को रौंदा, एक की मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – अनियंत्रित वैन ने चार लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही एसएचओ, सीओ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चालक को पकड़ लिया था।
अलीगंज संवाददाता के अनुसार मोहल्ला लुहारी दरवाजा में पार्किग है। इसमें कई वाहन खड़े होते है। बताया जा रहा है कि वैन चालक पार्किग में वैन खड़ी करने के लिए गुरूवार रात को आया था। इसी दौरान वैन अनियंत्रित हो गई। लालाराम (65), रन्नो देवी पत्नी सुरेन्द्र, कुमारी आशीष, रामबेटी, किशोरी निवासी लुहारी दरवाजा कोतवाली अलीगंज घायल हो गए।
घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया।चारों घायल हो गए। चालक को पकड़ लिया गया। मामले की रिपोर्ट ह्रदेश ने चालक के विरूद्ध दर्ज कराई है। बताया कि वैन चालक ने पिता, मां, बहन, भांजी को टक्कर मारकर घायल कर दिया।