*17 केन्द्रो पर अब तक धान खरीद का खाता भी नहीं खुला, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – शासन द्वारा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में बनाए गए 18 क्रय केंद्र में से 17 पर अब तक धान खरीद का खाता भी नहीं खुला है। जैथरा को छोड़कर अन्य सातों ब्लॉक में मक्का और बाजरा की खरीद को बनाए गए सात-सात केंद्र में से एक भी केंद्र पर मक्का-बाजरा की खरीद भी नहीं हो सकी है।
शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि जिले के आठों ब्लॉक में बनाए गए 18 क्रय केंद्र में से मंडी समिति स्थित एक आरएफसी केंद्र पर 36 कुंतल धान की खरीद हो सकी है। किसी भी केंद्र पर 28 दिन बीत जाने के बाद भी धान खरीद का खाता नहीं खुल सका है। सभी क्रय केंद्रों पर 500 से अधिक किसानों ने मोटा धान बेचने के लिए पंजीकरण कराए है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में धान खरीद का अब तक शासन से कोई लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। धान की खरीद 31 जनवरी तक की जाएगी।
“मक्का का रेट क्रय केंद्र से अधिक मंडी में
शुक्रवार को जिला खाद विपणन अधिकारी ने बताया कि किसानों का बाजरा एवं मक्का खरीदने के लिए जैथरा को छोड़ अन्य सातों ब्लॉक में सात-सात क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर बाजरा 2350 रुपये कुंतल की दर से खरीदा जा रहा है। मक्का 1962 रुपये कुंतल खरीदी जा रही है। उसके बाद भी किसी भी क्रय केंद्र पर मक्का एवं बाजरा खरीद का खाता नहीं खुला है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर मक्का और बाजरा की खरीद 15 दिसंबर तक की जाएगी। सभी केंद्रों पर 3300 एमटी बाजरा खरीदा जाएगा। उसके बाद बाजरा की खरीद बंद कर दी जाएगी। उन्होनें यह भी बताया कि मंडी में”