
अपहरण का था मुकदमा दर्ज, दोस्त के साथ दिल्ली में मिला छात्र
एटा – लापता छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज था, लेकिन वह दोस्त के साथ दिल्ली में रहते मिला। एक फोन नंबर को ट्रेस कर पुलिस छात्र तक पहुंची और सही सलामत छात्र…व
लापता छात्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज था, लेकिन वह दोस्त के साथ दिल्ली में रहते मिला। एक फोन नंबर को ट्रेस कर पुलिस छात्र तक पहुंची और सही सलामत छात्र को तलाश कर घरवालों के सुपुर्द किया।
थाना पिलुआ के गांव खरगपुर निवासी विनय पुत्र राकेश कुमार कक्षा दस का छात्र था और मारहरा रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। 22 अगस्त को स्कूल की कहकर गया था। तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो पिता ने कोतवाली देहात में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया दिया। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। बुधवार को एसएचओ कोतवाली देहात सुनील कुमार सिंह, लिप्टन चौकी प्रभारी अश्वनी शर्मा, टीम ने छात्र को बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि छात्र गुस्से में आकर घर छोड़कर चला गया था। घर पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दिल्ली में दोस्त मोहन के पास चला गया था। दो महीने से वहीं रह रहा था। लिप्टन चौकी प्रभारी के अनुसार बुधवार को कॉल आने पर नंबर ट्रेस किया गया। लोकेशन के जरिए पुलिस छात्र तक पहुंची और सकुशल बरामद कर घरवालों को सौंपा है। छात्र के मिलने के बाद घरवालों के चेहरे पर खुशी छा गई।