
*खेत की जुताई करते समय युवक आया ट्रेक्टर रूटा वेटर की चपेट में दर्दनाक मौत*
एटा।थाना मारहरा क्षेत्र के अंतर्गत खेत पर काम करते समय गांव सराय जरेलिया निवासी 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मारहरा विकासखंड क्षेत्र के गांव जरेलिया सराय में अपने खेत पर जुताई कर रहे तीन भाई-भतीजे जिसमे 26 वर्षीय गोपाली बाबू पुत्र सोनपाल सिंह निवासी थाना मारहरा संदिग्ध हालात में ट्रैक्टर रूटा वेटर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।स्वजनों ने बताया कि युवक बरेली ऑप्टिमेट्री की पढ़ाई कर रहा था जो दीपावली की छुट्टी पर गांव आया था।युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।