रामजानकी मन्दिर पर छठ पर्व की तैयारी को लेकर तहसीलदार ने लिया जायजा।

गोरखपुर न्यूज । कम्पियरगंज के रामजानकी मन्दिर पर छठ पर्व की तैयारी को लेकर तहसीलदार ने लिया जायजा।

कैम्पियरगंज तहसील क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारी को लेकर तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने तहसील क्षेत्र के ग्रामीण छठ घाटों सहित नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज बाजार में स्थित राम जानकी मन्दिर के छठ घाट का वृहस्पतिवार को निरीक्षण कर साफ़ सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने एवं सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन व मातहतों को निर्देश दिए।
तहसीलदार श्री कन्नौजिया ने बताया कि छठ पूजा को लेकर तहसील प्रशासन सतर्क है और संवेदनशील घाटों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। छठ व्रतियों को कोई दिक्कत नहीं होने पाये इस सम्बन्ध में छठ घाटों की साफ सफाई एवं सुरक्षा ब्यवस्था बेहतर रहेगी। उन्होंने बताया कि छठ पर्व पर घाटों पर राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल सहित पर्याप्त पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे ।
इस अवसर पर मन्दिर के महन्त राघवेन्द्र दास, राजस्व निरीक्षक विजय त्रिपाठी, राजस्व लेखपाल गिरजा दत्त पाण्डेय, हेमन्त कुमार शुक्ल, नगर पंचायत से पर्यवेक्षक अनुराग मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश प्रधान , सहित कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks