
एटा,महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 27 अक्टूबर हेतु सूचना एटा
बुक फेयर(पुस्तक मेला) 2022 आप सभी को हर्ष के साथ अवगत कराना है
कि- विगत वर्षों में आयोजित एटा बुक फेयर( पुस्तक मेले) की सफलता से उत्साहित होकर प्रकाशकों के अनुरोध पर एक बार पुनः एटा बुक फेयर (पुस्तक मेला) 2022 दिनांक -17 ,18 ,19 एवं 20 नवंबर 2022को राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मैदान पर आयोजित किया जा रहा है
एटा बुक फेयर (पुस्तक मेले) को विगत वर्षों की भांति सफल बनाने तथा उसके तैयारियों से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 27 अक्टूबर2022 सांय 5 बजे राजकीय इंटर कॉलेज एटा के स्काउट एवं खेल भवन में आहूत की गई है
आप सभी से अनुरोध है कि पुस्तक मेले के आयोजन में विगत वर्षों में पाई गई कमियों को दूर करने तथा पुस्तक मेले को एक नया एवं भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए उच्च स्तर पर पहुंचाने हेतु बैठक में समय से उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त करने का कष्ट करें ताकि पुस्तक मेला अपनी भव्यता के साथ आयोजित हो सके — आयोजक –संजीव कुमार -एआरएम कासगंज डिपो एटा