ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत नाले में पलटा ट्रैक्टर*

*ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत नाले में पलटा ट्रैक्टर*

*शीतला चौकियां नवीन सब्जी मण्डी से सब्जियां लादकर युवक जा रहा था घर*

*ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें आई*

*जौनपुर।  लाइन बाजार थाना के घन्नेपुर क्षेत्र में फायर बिग्रेड के निकट शाहगंज हाइवे पर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे दस फीट नीचे नाले में पलट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घायलावस्था में निकल कर चला गया। पुलिस मौके पर आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।*

*गुरुवार सुबह लगभग साढे आठ बजे नगर कोतवाली के अहियापुर निवासी अजय मौर्य पुत्र रामजस मौर्य उम्र 52वर्ष बाइक से शीतला चौकियां नवीन सब्जी मण्डी से सब्जियां खरीदने गए थे। खरीदकर बाइक पर लादकर वापस आते समय चौकियां सड़क से शाहगंज हाइवे पर निकले लिंक रोड से शाहगंज हाइवे पर निकल रहे थे।जबकि ट्रैक्टर कुत्तुपुर की तरफ से विशेषरपुर की तरफ जा रहा था। घन्नेपुर फायर बिग्रेड के समीप हाइवे पर अचानक आए बाइक सवार हाइवे पर ज्यों ही निकले।आ रहे ट्रैक्टर से धक्का लगते ही बाइक से छिटकर दूर जा गिरे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होते हुए बाइक सवार को घसीटते हुए  लगभग दस फिट नीचे नाले में पलट गई। शोर शराबा के बाद लोगो की भीड़ जुट गईं। कुछ साहसी युवकों ने ट्रैक्टर से दबे बाइक सवार अजय मौर्य को काफ़ी देर तक निकालने का प्रयास किया। जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks