बिना लाइसेंस पटाखे पकड़े, पुलिस पर रुपये लेने का आरोप

बिना लाइसेंस पटाखे पकड़े, पुलिस पर रुपये लेने का आरोप

एटा। शहर के पीपल अड्डा पर लगे पटाखा बाजार में अग्निशमन विभाग ने बिना लाइसेंस चलती एक दुकान पकड़ ली। व्यापारी ने पुलिस पर रुपये लेकर दुकान लगवाने का आरोप लगाते हुए दमकल कर्मियों से अभद्रता कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आबादी वाली जगहों पर आतिशबाजी बेचने पर पहले ही पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पटाखा बाजार तय किए गए थे। शहर में सैनिक पड़ाव में इस तरह का बाजार लगवाया गया। अन्य किसी आबादी में पटाखे नहीं बेचे जा सकते थे। आरोप है कि पटियाली गेट पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियों ने रुपये लेकर पीपल अड्डा पर आतिशबाजी की दुकानें लगवा दीं। दोपहर के समय वहां अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आतिशबाजी जब्त कर ली। पटाखे ले जाते समय व्यापारियों ने विरोध किया और नोकझोंक भी हुई। इसके बाद व्यापारियों ने काफी हंगामा किया।

व्यापारी प्रशांत गुप्ता का कहना था कि यहां 30 हजार रुपये लेकर दुकानें लगाने के लिए पटियाली पुलिस चौकी ने कहा था। पैसा पुलिस चौकी प्रभारी रीतेश कुमार ने एकत्रित कराया था। हमारी दुकान सबसे बड़ी थी इसलिए हमसे नौ हजार रुपये लिए गए। अग्निशमन विभाग वाले हमारे पटाखे सहित रुपयों भरी गोलक भी उठा ले गए। एफएसओ केतन कुमार ने बताया कि अनधिकृत रूप से पीपल अड्डा पर पटाखे बेचे जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान व्यवसायी ने विरोध करते हुए गलत आरोप लगाना शुरू कर दिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks