
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन पांच नवंबर को
एटा – अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग की बेटियों की शादी के लिए पांच नवंबर को अलीगंज में सामूहिक विवाह का आयोजन…
अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछडा, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग की बेटियों की शादी के लिए पांच नवंबर को अलीगंज में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। सामूहिक विवाह को ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना‘‘ प्रारम्भ की गयी है। योजना में आवेदक धर्म एवं रीति रिवाज के अनुसार शादी करायी जाएगी। यह जानकारी सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने दी है।