अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार

एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता थाना जैथरा पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. रोहित पुत्र रामरहीश निवासी प्रहलादपुर थाना सोरों जनपद कासगंज। बरामदगी
  2. एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर। गिरफ्तार करने वाली टीम
  3. उप निरीक्षक मुन्नालाल
  4. मुख्य आरक्षी गजेंद्र सिंह
  5. आरक्षी प्रदीप।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks