
प्रेम प्रसंग प्रकरण में युवती को गंगा में फैंका :मामा गिरफ्तार: पिता और फूफा की तलाश।
कासगंज।थाना सिकन्दर पुर वैश्य के अन्तर्गत पुलिस ने गंगा में से एक युवती को बरामद किया जिसने अपना नाम गुंजन यादव पुत्री टिंकू यादव नि.गाव नहर पुर थाना सिकंदरा राऊ जनपद हाथरस बताया तथा पुलिस को लिखित तहरीर दी कि उसके मामा मुनीश पिता टिंकू और फूफा हरी मोहन ने नशीला पदार्थ पिलाकर कर उसे मारने की नीयत से कादरगंज थाना सिकन्दर पुर वैश्य पुल से गंगा में फैक दिया । संयोग से गुंजन कम गहरे पानी में गिरी जहां से रात में भी घाट के लोगों ने उसे बचा लिया और पुलिस को सूचना दी।
मामले के पीछे परिजनों की इच्छा के विरुद्ध प्रेम प्रसंग बताया जाता है , पुलिस ने युवती की तहरीर पर मामा मुनीश को गिरफ्तार कर लिया है पिता टिंकू और फूफा हरी मोहन की तलाश की जा रही बताई जाती है।
डॉ विनय शौनक