हत्या के आरोप में गिरफ्तार

हत्या के आरोप में गिरफ्तार।
कासगंज।शारदा पुत्री स्व. रघुनाथ ने थाना सिकन्दर पुर वैश्य को सूचित किया कि मेरे भाई रवि के हिस्से की जमीन गांव के ही प्रमोद व चन्द्र भान पुत्र राजेन्द्र द्वारा बहला फुसलाकर कर बिकवा दी और पैसे मांगने पर उपरोक्त दोनों व छत्र पाल व राम पाल पुत्र गण रोहन सिंह संजीव पुत्र हरपाल , आशीष पुत्र छत्रपाल जबरन लिवा कर ले गए जिन्हें ओमेंद्र पुत्र लालसिंह व अवधेश पुत्र चतुर्भान ने देखा इस संबंध में पुलिस ने वादिया की शिकायत पर मु.अ.सं.१८९/२२ भा.द .वि. धारा ५०४/३६४ में दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर एक व्यक्ति मोहम्मदीन मल्लाह पुत्र नूर हसन निवासी नरदौली थाना सिकन्दर पुर वैश्य को गिरफ्तार कर लिया जिसने कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस को बताया कि मेरे गांव के हरपाल वह छत्रपाल पुत्र रोहन सिंह हाथों में फावड़ा लेकर आए थे प्रमोद व चन्द्र भान पुत्र राजेन्द्र एक बोरा मोटरसाइकिल पर लेकर आए थे जिन्होंने मुझे बताया कि शराब पीकर हम लोगों में झगड़ा हुआ जिसके बाद रवि के गले में गमछा डाल कर मार कर ,लाश को बोरे में बंद कर दी जिसे मेरी बैल गाड़ी में ले जाकर बंदा के किनारे झाड़ियों में गड्ढा खोद कर बोरे सहित गाढ़ दिया । पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश कर रही बताई जाती है।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks