पालतू कुत्ता पर कराया अपने कुत्ते से हमला । पशु क्रूरता अधिनियम की उड़ाई धज्जियां

पालतू कुत्ता पर कराया अपने कुत्ते से हमला । पशु क्रूरता अधिनियम की उड़ाई धज्जियां।


अलीगढ़। (knlslive) अकराबाद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत (यादव नगर) नगला बरी विजयगढ़ अलीगढ़ में एसवीएस पब्लिक स्कूल संचालित है। जो लगभग 20 वर्ष पुराना है। स्कूल पर ही अरविंद कुमार यादव (कार्यकारी संपादक) राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अमर स्तम्भ समाचार पत्र अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। कुत्ते को लेकर पहले भी विवादास्पद स्थिति इसी परिवार से रही है। जिस में भी यही लोग शामिल थे। और पूर्ण 2 दिन पूर्व कुत्ता पर पत्थरों से प्रहार किया गया था। और फिर अपने कुत्ता से कटवा गया है। इलाज के दौरान 12 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पालतू कुत्ता के स्वामित्व को धारण करने वाले अरविंद कुमार यादव ने कोतवाली विजयगढ़ को तहरीर दी है। कि पशु क्रूरता अधिनियम को मध्य नजर रखते हुए विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। शिवम कुमार पुत्र राजकुमार राजकुमार पुत्र लायक सिंह का आवास विद्यालय से लगभग 500 800 मीटर की दूरी पर है। बच्चे को पहले भी कुत्ते के बांधकर लाने की चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन परिवार के सदस्यों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। परिवारिक सदस्यों ने कुत्ते को मौत के घाट उतारने में सक्रिय भूमिका निभाई है। जबकि लायक सिंह को इससे पूर्व हुए विवादाप्रद स्थिति में पंचायत में भी बुला कर पंचायत के लोगों ने चेतावनी भी दी थी। लेकिन नतीजा शून्य रहा है। राजकुमार का लड़का शुभम कुमार गांव में अन्य और बंधे हुए कुत्तों पर अपने कुत्तों से ले जाकर हमला कराया गया है। ऐसा कुछ ग्रामीणों का कहना भी है। और मीडिया का सूत्रधार भी तहकीकात में सही पाया गया है।

नोट:-शिवम कुमार पुत्र राजकुमार गांव के अन्य पालतू कुत्तों पर उनके घर ले जाकर अपने कुत्तों से कराया है हमला:-सूत्र।

इलाज के दौरान कुत्ता की हुई मृत्यु परिवार है आहत।

पीड़ित पत्रकार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए अवगत कराया है। कि उपरोक्त परिवार मीडिया परिवार के साथ किसी बड़ी अनहोनी की है फिराक में। और कराया जा सकता है कोई बड़ा हादसा। पत्रकार अरविंद यादव का कहना है के परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो पूर्ण रूप से (रुदिया) खानदान होगा जिम्मेदार अन्य किसी से नहीं है विवादाप्रद स्थिति। सूचना लिखे जाने तक कोतवाली में तहरीर दे दी गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक मुकदमा नहीं लिखा गया। हालांकि हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने मामले को संज्ञान में लिया और टि्वटर अकाउंट पर आगे लिखित को सूचना दी गई है । जिसमें में योगी आदित्यनाथ, डीजीपी यूपी, एसएसपी अलीगढ़, जिलाधिकारी अलीगढ़ आदि को ट्विटर पर सूचना दे दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks