नशीला पदार्थ मिलाकर जमीन का कराया बैनामा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा थाना अवागढ़ के गांव रोहिना मिर्जापुर निवासी प्रदीप कुमार ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि राजवीर सिंह…
थाना अवागढ़ के गांव रोहिना मिर्जापुर निवासी प्रदीप कुमार ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि राजवीर सिंह निवासी रोहिना मिर्जापुर सहित चार लोगों ने शराब के नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद भूमि का बैनामा करा लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दूसरी तरफ जिला हाथरस थाना हसायन के गांव फतेहपुर निवासी श्रीधारा ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कालीचरण निवासी बसुंधरा सहित दो लोगों ने उनकी वसीयत, खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए आधार कार्ड मांगा था। आरोप है कि इन्होने आधार, फोटो लेकर भूमि को अपने नाम करा लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।