बारिश से चार स्थानों पर गिरे मकान, नीचे दब गया सामान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*”बारिश से चार स्थानों पर गिरे मकान, नीचे दब गया सामान, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज/सकीट। अलीगंज के ग्राम अमरौली में एक कच्चा मकान गिर गया। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मयंक राजपूत का बारिश के चलते रविवार को सुबह भरभराकर गिर गया। इस मकान में खाने पीने के मक्का गेहूं रखा था। वहीं भूसा रखा था जो दबकर बेकार हो गया। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। अलीगंज के गांव भदकी निवासी प्रेम प्यारी का पक्का मकान गिर गया। जैथरा के गांव लालपुर जहांगीराबाद में मकान गिरने से शिवांगी पुत्र अनिल घायल हो गई। वहीं सकीट के मोहल्ला उरहना में मकान गिर गया। इसमें परिजन बाल-बाल बच गए। मकान गिरने वाले स्थानों का राजस्व विभाग की टीमों ने निरीक्षण किया है।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks