पेट्रोल व डीजल की बढती कीमतों को लेकर कांग्रेसजनों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन ।
गाजियाबाद 25 जून( चमकता युग) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मती सोनिया गांधी के आह्वान पर व राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री मती प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव व पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी विरेंद्र सिंह गुड्डू के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक के निर्देशन में संयुक्त रूप से समस्त काग्रेंसजनों के साथ केंद्रीय सरकार द्वारा पैट्रोल और डीजल के दाम बढाये जाने के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा गांधी पार्क से कार को रस्सी से बांध कर जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए बस अड्डा पुलिस चौकी तक पहुँच कर प्रदर्शन समापन किया ।
इस अवसर पर मोदी नगर, लोनी एवं देहात क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने भाग लिया ।
विरोध प्रदर्शन मे मुख्य रूप से नरेंद्र राठी एआईसीसी सदस्य , सुरेश शर्मा प्रदेश प्रवक्ता इंटक उत्तर प्रदेश, आशीष शर्मा प्रदेश महासचिव इंटक, माया देवी अमूल कोशिश, उमाशंकर शर्मा, संदीप कुशवाह, सहित सैकडो काग्रेंसजन मौजूद रहे ।
