एटा ब्रेकिंग…

एटा में 15 वर्षीय किशोर ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की आत्महत्या, परिजनो ने थाना सकरौली पर घेराव कर काटा हंगामा,
एटा जनपद के थाना कोतवाली सकरौली क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 9 में पढ़ने वाला छात्र हरिओम पुत्र रामदास ने ब्लैकमेलिंग एवं मारपीट किए जाने से परेशान होकर घर पहुंच कर फांसी लगाकर की आत्महत्या,
घटना के संबंध में विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि हरिओम चित्रकार भी था उसके साथ किसी मामले को लेकर कोई व्यक्ति ब्लैकमेलिंग कर रहा था उसे दोपहर में खेतों पर बुलाया और उसके साथ मारपीट की गई थी, इसी से तंग आकर उसने घर पहुंच कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,घटना के संबंध में परिवारीजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली गांव में सनसनी फैल गई।
थाना शकरौली क्षेत्र का मामला।