पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना

UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना*

मेरठ से सटे सरधना में राजपूत उत्थान सभा के तत्वावधान में विजयदशमी पर्व पर खेड़ा इंटर कॉलेज प्रांगण में शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की पूजा की और समाज की एकजुटता का आह्वान किया। मंच से जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने फिर से विवादित भाषण देते हुए वर्ग विशेष पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता के साथ-साथ भविष्य में शस्त्रों की भी जरूरत पड़ेगी।
राजपूत उत्थान सभा के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि पहले शस्त्र पूजन में सैकड़ों लाइसेंसी शस्त्र पूजन के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन से नहीं, त्याग, तपस्या समर्पण के बल पर आगे बढ़ता है। आने वाले समय में शस्त्र की जरूरत पड़ेगी और राजपूत समाज को फिर से शस्त्र उठाने पड़ेंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि जिस प्रकार देशद्रोही ताकतें हमारे देश पर चौतरफा आक्रमण कर रही हैं, उस स्थिति में शस्त्रों का महत्व बढ़ जाता है। 
कार्यक्रम में बोलते संगीत सोम – फोटो : अमर उजाला
उन्होंने वर्ग विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जनसंख्या घटती जा रही है, उसकी चिंता की जरूरत नहीं है लेकिन जिनकी जनसंख्या बढ़ रही है, उनकी चिंता करने की आवश्यकता है। इसीलिए शस्त्रपूजन की जरूरत पड़ेगी। जब पूरी तरह आतंक बढ़ जाएगा, तब इन शस्त्रों की जरूरत पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकजुटता ही समाज के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। हम सभी को समाज में फैली बुराइयों को उखाड़कर अच्छाइयों को स्थापित करना होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तिरंगा रैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दिनों सब हरा ही हरा दिख रहा है। कुछ दिन बाद यूपी में भी हरा ही हो सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks