विधायक के गुर्गों की गुंडई,टोल प्लाजा का तोड़ा बैरियर,कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो वायरल

भाजपा विधायक के गुर्गों की गुंडई,टोल प्लाजा का तोड़ा बैरियर,कर्मचारियों से मारपीट का वीडियो वायरल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की छर्रा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर रविन्द्र पाल सिंह के गुर्गों की गुंडई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, थाना गभाना-सोमना इलाके के एनएच-91 टोल प्लाजा पर भाजपा विधायक के गुर्गों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए टोल देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं टोल प्लाजा पर लगा बेरियर भी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी से तोड़ दिया। टोल तोड़ने के बाद जब कर्मियों ने विधायक लिखी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो गुर्गों ने कर्मियों को बेरहमी से पीट दिया।टोल प्लाजा कर्मी ने मारपीट करने वाले भाजपा विधायक के गुर्गों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार छर्रा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह के गुर्गों ने थाना गभाना क्षेत्र के दिल्ली- अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर गुंडई की।विधायक की स्टीकर लगी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी (UP-81 BR-7000) से टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया। भाजपा विधायक की गाड़ी में सवार उनके गुर्गे बिना टोल दिए गाड़ी को जबरन टोल प्लाजा से निकालने लगे।जबरन टोल प्लाजा से गाड़ी निकाल रहे विधायक के गुर्गों को टोल कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो विधायक के गुर्गों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद तेज रफ्तार के साथ टोल प्लाजा पर लगे बैरियर को तोड़ दिया।इसके बाद विधायक के गुर्गों ने अपनी गाड़ियों से उतरकर टोल प्लाजा के केबिन में घुसकर कर्मियों को बेरहमी से मारापीटा।जिस समय भाजपा विधायक के गुर्गे टोल कर्मियों की पीट रहे थे उस दौरान टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गयी।

इस मामले में टोल प्लाजा मैनेजर का कहना है कि बुधवार की देर शाम लगभग 8:25 बजे की वारदात हैं।जब गाजियाबाद-अलीगढ़ के सोमना टोल प्लाजा पर छर्रा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ठाकुर रविंद्र पाल सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी टोल प्लाजा पर बिना रुके बैरियर को तोड़ते हुए आगे निकल गई।जिसके बाद विधायक के गाड़ी में सवार असामाजिक तत्वों ने टोल प्लाजा कर्मियों के साथ केबिन में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। आनन-फानन में इसकी सूचना उनके द्वारा थाना गभाना थानाध्यक्ष को फोन कर दी गई।साथ ही मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित में तहरीर दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks