02 परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया


एटा।परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़े 02 परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।

विवरण
1.
वादी : यात्रा उपाध्याय निवासी 33 नारायण नगर एटा थाना कोतवाली नगर एटा
प्रतिवादी : गौरव शर्मा पुत्र स्व०श्री रामशंकर शर्मा नि०410 अरुणा नगर एटा थाना कोतवाली नगर जिला एटा
2.
वादी: रीमा देवी पत्नी उम्मेद सिंह निवासी ग्राम झीनवार थाना निधौली कलां जिला एटा
प्रतिवादी : उम्मेद सिंह पुत्र हरिपाल निवासी उपरोक्त।
दोनो परिवारों की आपसी मतभेदों के कारण परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनो परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया, अब दोनों परिवार अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए है।आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर, बृजवाला बशिष्ठ,सचेंद्र गुप्ता,पुलिस स्टाफ हैड कांस्टेबल मिथलेश,म0का0 पूजा गौरी, का0धर्मवीर मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks