अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार । जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 05-10-22 को थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुखवीर उर्फ जयवीर सिंह पुत्र अतर सिंह नि0 कस्वा व थाना मलावन एटा को एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित समय करीब 18.05 बजे जवाहर तापीय परियोजना पावर प्लांट रोड मजार के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलावन पर मु0अ0स0 182/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- सुखवीर उर्फ जयवीर सिंह पुत्र अतर सिंह नि0 कस्वा व थाना मलावन एटा।

बरामदगी
1.एक अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:

  1. उ0नि0 श्री प्रवेन्द्र कुमार
    2- का0 रामू
  2. एचजी सन्तोष कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks