हिरन के बच्चे ने लगाई ऐसी हवाई छलांग..ट्रैफिक को ही फांद गया, देखते रहे लोग

हिरन के बच्चे ने लगाई ऐसी हवाई छलांग..ट्रैफिक को ही फांद गया, देखते रहे लोग

पिछले दिनों एक हिरन का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह उसने एक सड़क पार की थी और इसके लिए उसने लंबी छलांग लगाई थी. इसी कड़ी में अब एक छोटे से हिरन का जबरदस्त वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि यह भी सड़क को ही पार कर रहा है लेकिन इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक भी दिख रहा है.यह हिरन का बच्चा ट्रैफिक को भी फांद गया.

‘ओह डियर, यह तो जंप ऑफ लाइफ है’
दरअसल, इस वीडियो को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वन विभाग के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा कि ओह डियर, यह तो जंप ऑफ लाइफ है. वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे एक मैदानी इलाके से यह हिरन का बच्चा तेजी से आता है लेकिन उसको सड़क पर ट्रैफिक दिख जाता है. इसके बाद वह छलांग लगा देता है.

सड़क को पार कर दूसरी दिशा में गया
वह छलांग इतनी लंबी लगता है कि एक बार में सड़क के दूसरी तरफ खड़ी कार के पास पहुंच जाता है और दूसरी छलांग में वह सड़क को पार कर दूसरी दिशा में चला जाता है. जब वह हिरन का बच्चा छलांग लगता है तो उसे देखकर सड़क पर कर रहे लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं क्योंकि इसने बहुत ही जबरदस्त और लंबी छलांग लगाई है.

फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सड़क पर ही किसी यात्री ने इस शानदार वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा कि आज इसे देखकर मेरा दिन बन गया है. यह बेहद शानदार वीडियो है. हालांकि एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है शुक्र है यह किसी से टकराया नहीं. एक अन्य ने लिखा कि यह तो उड़ रहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks