
“पुजारी को मरणासन्न कर 82 हजार रुपये लूटे”
एटा।जैथरा, । मंदिर पर सो रहे पुजारी पर लुटेरों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर पिटाई कर खेत में फेंक दिया। बदमाश मंदिर से 82 हजार रुपये नलूट ले गए। घायल पुजारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बदमाशों की पिटाई से उनकी तीन पसली टूट गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जैथरा निवासी उमेश चन्द्र शर्मा पंचवटी आश्रम जरारी रोड पर रहते हैं और आश्रम में बने मंदिर में बीस साल से पूजा कर रहे हैं। इनके साथ दो शिष्य भूरा निवासी छोटी जरारी, एक अन्य भी रहते है। रात में दोनों शिष्य श्रीराम लीला देखने गए थे। आश्रम पर पुजारी उमेश चन्द्र शर्मा अकेले थे। बेटा राजेश पांडेय के अनुसार दो से तीन लुटेरे मंदिर पर पहुंचे और मंदिर में लूटपाट शुरू कर दी। उनसे सोने-चांदी के आभूषण मांग रहे थे। जब उन्होंने मना किया तो लुटेरों ने तमंचा की बट से सिर और शरीर पर वार किए गए।
आंखों के आस-पास काफी चोट के निशान हैं। बदमाश कमरे की चाबी लेकर अंदर घुस गए और 82 हजार की नकदी लूट ले गए। रात करीब 1230 बजे शिष्य भूरा आश्रम पर पहुंचा तो चारपाई पर पुजारी को नहीं थे। शिष्य ने तलाश किया और आवाज लगाई। पुजारी खेत पर पड़े मिले। मामले की जानकारी पुलिस, घरवालों को दी। घरवालों ने स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।
होश न आने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज में पुजारी का इलाज चल रहा है। मामले में फिलहाल तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर भी कुछ विवाद है।