गुरूवार सवा सौ पार – कोरोना की हा -हाकार
आठ और सक्रंमित, चार शहर तो चार देहात
एटा ! आज गुरूवार की सांय तक कोरोना संदिग्ध लोगों में से अस्सी लोगों की निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जैसे ही सूर्यास्त हुआ वैसे ही गुरूवार सवा सौ पार होते ही होने लगी कोरोना की हा -हाकार, चार शहर तो चार ने देहाती क्षेत्रों में जबर्दस्त दस्तक देते हुए जिले को कंपायमान कर दिया ! गुरूवार को प्राप्त कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों की जानकारी देते हुये कोविड -19 के जिला स्तरीय नोडल डिप्टी सी एमओ डा0.एस के नागर ने स्वराज्य टाइम्स को बताया कि 1. सुशीला- महिला -59- नगला केवल2. वीनू- महिला 28- शाहपुर मिलवाली3. पूजा- महिला 26- शाहपुर मिलवाली4. पारुल- महिला 23 – बाबूगंज5. रहीश – पुरुष 60- बाबूगंज6. सुजाता- महिला 25- बाबूगंज 7. पुष्पा- महिला 55 – बाबूगंज8. नन्दिनी- महिला-12- राजगढ़ पॉजिटिव पाऐ गए हैं ! सभी लोगों को कोविड-19 एल-1 हॉस्पीटल में भर्ती कराया जा रहा है !
