पार्टी के ब्लॉक प्रमुख का विरोध न करें भाजपा कार्यकर्ता: हर्षवर्धन

पार्टी के ब्लॉक प्रमुख का विरोध न करें भाजपा कार्यकर्ता: हर्षवर्धन

कासगंज। अलीगढ़ में गत दिनों बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में जिला प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य ने जनपद के पदाधिकारियों से साझा किए हैं। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक के दौरान बताया है कि प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो ब्लॉक प्रमुख भाजपा के समर्थन से बने है, इनके विरोध में पार्टी कार्यकर्ता कोई भी लामबंदी या अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास करेगा या इस तरह की गतिविधि में शामिल होगा तो उसे अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks