दुस्साहस: एटा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी छुड़ाया, दरोगा घायल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*दुस्साहस: एटा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी छुड़ाया, दरोगा घायल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। ये लोग पुलिस से वारंटी को छुड़ा ले गए। हमले में दरोगा घायल हो गया। पथराव कर पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले में नौ नामजद और 60 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वारंटियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात निधौलीकलां थाने के उपनिरीक्षक रामलाल, उदयवीर सिंह व जयमल सिंह, आरक्षी प्रिंस चौधरी, रामेश्वर सिंह व गाड़ी चालक आरक्षी जयवीर सिंह वांछित आरोपी जवाहर, जीतू, पप्पू और सीता की तलाश में घनश्यामपुर गए थे। जहां पुलिस ने वारंटी जवाहर व जीतू के घर दबिश दी। जवाहर को गिरफ्तार कर पुलिस ले जाने लगी। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट- पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा
दरोगा हुए घायल
गिरफ्तार किए वारंटी को छुड़ा लिया। उपनिरीक्षक रामलाल ईंट लगने से घायल हो गए। उन्होंने विपिन कुमार सहित नौ नामजद व 60 अज्ञात पर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान महिलाएं बीच में आ गईं। इसके बाद आसपास के लोगों ने वारंटी को छुड़ा लिया। एक उपनिरीक्षक ईंट लगने से घायल हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks