
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को 22 घंटे के अन्दर किया गया सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं0- 148/2022 धारा 363 भादवि की अपहर्ता को सुल्तानपुर रेलवे फाटक मारहरा के पास से सकुशल बरामद किया गया है। साथ ही अपहरण करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास सहित थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामद करने वाली पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
2- उ0नि0 श्री वीरपाल सिंह
3.का0 1388 बिजेन्द्र सिंह
4.म0का0 सीमा