घर-घर जाकर आशाएं पूछेंगी सेहत का हाल, संक्रमित मरीजों के घर पर चिपकाए जाएंगे स्टीकर

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान:

•सात अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलेगा दस्तक अभियान
•अपने घर के आस पास रखें साफ सफाई, संचारी रोगों को पनपने का न दें मौका : सीएमओ
•घर-घर जाकर आशाएं पूछेंगी सेहत का हाल, संक्रमित मरीजों के घर पर चिपकाए जाएंगे स्टीकर

एटा,

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुरुआती दिवस पर आयोजित रैली को सदर विधायक विपिन वर्मा उर्फ डेविड व मुख्य विकास अधिकारी डॉ अवधेश कुमार बाजपेई ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से जिला अस्पताल तक निकाली गई। रैली में स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के साथ आशा व स्कूल के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अगर हम अपने घर के आस पास सफाई रखेंगे तो संचारी रोगों को पनपने का मौका ही नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी।

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी डॉ. सतीश नागर ने बताया कि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा । इसके अंतर्गत सात अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाकर आशा घर-घर जाकर डेंगू, मलेरिया एवं कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। साथ ही मच्छरों से बचाव करने के लिए आशाएं घरों के अंदर जाकर मच्छरों के प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच करेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को मच्छरों के प्रजनन पर रोक और मच्छरों के काटने से बचाव के उपायों के विषय में जानकारी देंगी।उन्होंने बताया कि आशाएं व आंगनवाड़ी घर-घर जाकर बुखार से ग्रसित लोगों की सूची, टीबी संबंधित रोग व कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेंगी। घर-घर जाकर कोविड से बचाव के बारे में भी जागरूक करेंगी। कि लोगों को बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना और घर के आसपास साफ-सफाई, पानी इकट्ठा न होने देने के लिए प्रेरित करेंगी।


संक्रमित मरीजों के घर चिपकाए जाएंगे स्टीकर:
नोडल अधिकारी ने बताया कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जुखाम, बुखार से पीड़ित लोगों के घरों पर स्टीकर चिपकाकर चिह्नित करेंगी। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देंगी। उसके बाद अधिकारी, डॉक्टर द्वारा उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक विपिन वर्मा उर्फ डेविड, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अवधेश वाजपेई सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी , नोडल अधिकारी डॉ सतीश नागर,, डीसीपीएम डॉ जुबेर खान, डीएमसी आलोक वर्मा, स्काउट मास्टर, विद्यार्थीगण, आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks