वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चंन्नपा एवं एसपी देहात अशोक कुमार मीणा से शहर के व्यापारियों ने की शिष्टाचार भेंट…
सहारनपुर समाचार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े शहर के व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चंन्नपा एवं एसपी देहात से शिष्टाचार मुलाकात कर दोनों अधिकारियों का संगठन की तरफ से पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा पुलिस प्रशासन का जनहित के मुद्दों पर सहयोग करता आया है और करता रहेगा, इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि सभी के सहयोग से जिले की कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा हम सभी एक दूसरे के सहयोग से जिले मे शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और सभी को न्याय दिलाने में सफल हो इसी बात पर हमारा ध्यान निरंतर रहेगा छोटी से छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेना हम सब का कार्य है आप सभी के सहयोग से अपने कार्यों को हम निरंतर पूरी निष्ठा एवं इमानदारी से करते रहें।
इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रदेश मंत्री गगन जैन, जिला महामंत्री डॉ आदित्य आदित्य राठी ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापार मंडल जिले के सभी विभागीय अधिकारियों का हमेशा सहयोग करता आया है, और करता रहेगा, इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित मदान, दिव्यलोक त्यागी, सूरज शुक्ला ईशान आदि ने नवनियुक्त अधिकारियों का संगठन की तरफ से जिले में स्वागत किया।
