डीएम ने शहर का किया औचक निरीक्षण

*डीएम ने शहर का किया औचक निरीक्षण*
*आम आदमी की तरह हेलमेट व मास्क पहनकर किआ लॉकडाउन का पालन*
*#एटा: के जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने आज एटा नगर में आम आदमी की तरह हेलमेट व मास्क पहनकर लॉकडाउन के पूर्ण रूप से पालन-अनुपालन करते हुए शहर के मुख्य मार्गों का गुप्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने किराना की दुकानों को बंद होते समय सामानों के मूल्यों की जानकारी ली और संतुष्टि करते हुए आगे की ओर चल दिए, यह जानकारी जिलाधिकारी महोदय ने अपने प्रशासनिक अफसरों और मीडिया से भी छुपा कर रखी थी, जिलाधिकारी महोदय ने जाना कि शहर की हकीकत और लाँकडाउन का पालन लोगों द्वारा कैसे हो रहा है।अगर इसी तरह जिलाधिकारी महोदय एटा शहर और पूरे जनपद में जगह-जगह अचानक औचक निरीक्षण करते रहे ,तो संपूर्ण जिले की हकीकत सामने आ सकती हैं और विभिन्न प्रकार के माफियाओं और उचित दर विक्रेता तथा किराना दुकानों की मनमानी के चलते मूल्यवृद्धि पर अंकुश लगाया जा सकता है। वैसे तो जिला प्रशासन पहले से ही पूरे जिले में अच्छा टीम वर्क कर रही है जिससे लाक डाउन का पालन पूर्णता हो रहा है जिले के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह वास्तविक रूप से पुलिस व प्रशासनिक सहयोग से लाकडाउन का पालन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं अगर ऐसे ही लाकडाउन का पालन चलता रहा तो जनपद में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी भटक भी नहीं पाएगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks