अवैध “निर्माण” को लेकर के एलडीए की आंखें क्यों बंद“
लखनऊ- एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ योगी अवैध निर्माणों पर अंकुश लगा देने के लिए अधिकारियों को आए दिन हिदायत देते हैं।

तो वहीं राजधानी लखनऊ में निर्माणों का कार्य प्रगति पर जोरो से फल फूल रहा है।
ऐसा ही एक तस्वीर राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहन रोड आलमनगर में देखने को मिला जहां पर चारों तरफ ऊंची बिल्डिंग खड़ी हैं और बीच में कई फुट गहरा बेस्मेट खोदा जा रहा है।
जो मेन रोड से सटा हुआ है।
सोचने वाली बात यह है कि इस रास्ते से क्या आला अधिकारी नहीं गुजरते हैं पुलिस प्रशासन नहीं गुजरती जो इतना गहरा खुदाई को देख सके।
यदि किसी तरह से अवैध निर्माणों का कार्य प्रगति कर रहा तो कहीं ना कहीं से अधिकारियों की मिलीभगत कही जाएगी साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ योगी महाराज पर भी सवालिया निशान उठेगा।
आवाज जन-जन की अपराध भ्रष्टाचार के खिलाफ।