*श्री राम जी ब्याह ने चले माता सीता मैया को, 6 घंटे पूरे अलीगंज का भ्रमण कर 26 सितम्बर को राम बारात पहुंची जनकपुरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जनपद एटा की तहसील अलीगंज में श्री रामलीला प्रबंध समिति® के तत्वावधान में आयोजन हो रहा श्री रामलीला महोत्सव 2022 में दिनांक 26 सितंबर 2022 को नगर के डाक बंगला से ऐतिहासिक श्री राम बारात सोमवार रात प्रभु श्रीराम समेत चारों भाइयों के स्वरूपों की आरती के उपरांत प्रारंभ हुई। आरती श्री सत्यपाल सिंह राठौर विधायक, श्री बृजेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तथा श्री अशोकरतन शाक्य ब्लॉक प्रतिनिधि अलीगंज ने संयुक्त रूप से उतारी। इसके बाद हरी झण्डी को दिखाकर 25 झाकियो से सुशोभित भगवान श्री राम की बारात को रवाना किया। इस बारात में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स लगाया गया था। बारात धीरे-धीरे बैन्डबाजो सहित गॉधी मूर्ति, मातादीन चौराहा, नई सब्जी मंडी, गॉधी चौराहे से पुरानी तहसील, नगला पड़ाव पर जनकपुरी पर विराम दिया गया। यह भी स्मरण रहे कि दो बर्ष कोरोना के चलते यह बारात तीसरे बर्ष निकाली जा सकी थी। 25 झांकियों के साथ डाक बंगला से रथ पर विराजमान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों पर पुष्प वर्षा होती रही। सैकड़ों श्रद्धालु इस अनूठे पल के साक्षी बने।
कोरोनाकाल के दो साल बाद सोमवार को वो शुभ घड़ी आई जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम माता जानकी को ब्याहने के लिए बारात लेकर निकले, मानो पूरा नगर बाराती बन गया था। रंग-बिरंगी रोशनियों के मध्य रामबरात की अनुपम छटा बिखेरे हुई थी। वहीं, राम बारात के एतिहासिक पलों का साक्षी बनने के लिए चहुंओर से भक्तों के कदम जनकपुरी की ओर बढ़ते दिखे। चारों ओर उल्लास और उत्साह छा गया। रात्रि 2 बजे के करीब बारात जनकपुरी पहुंची, जहॉ विधि विधान से मंत्रोचारण के साथ श्री राम का माता सीता के साथ ब्याह आयोजित कराया गया। इस अवसर पर कमेठी के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।