*”मंत्रोच्चारण-जयकारों से गूंजे मातारानी के दरबार, रिपोर्ट योगेश मुदगल
विधि-विधान से माता की चौकी एवं घट स्थापना की

एटा। नवरात्र के पहले दिन माता के भक्तों ने शुभ महूर्त के अनुसार घरों पर विधि-विधान से माता की चौकी एवं घट स्थापना की। इसके साथ ही मंत्रोच्चारण एवं दुर्गा चालीसा का पाठकर हवन पूजन कर आहुतिया दी। हलवा, चना, नारियल, दुर्वा, सिंदूर, चुनरी एवं गंगाजल पात्र रख मंदिर पर पहुंच माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ शहर के पथवारी माता, मंदिर, काली माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर, भगीपुर माता मंदिर, नई बस्ती मंदिर, शांति नगर काली मंदिर पर लगी रही। कुछ श्रद्धालुओं ने घट स्थापना से पहले घट यात्राएं निकाली। कुछ श्रद्धालुओं ने बंगाली रीति रिवाज के अनुसार घरों पर माता की प्रतिमाओं को स्थापित कर उनकी विशेष पूजा अर्चना की। प्रतिमा विराजमान करने से पहले श्रद्धालुओं ने ढोल तांसों के साथ शोभा यात्राएं भी निकाली।
*घंटे घंटियों की ध्वनि से गूंजे जैथरा के मंदिर जैथरा। बड़ी माता मंदिर पर भोर होते ही श्रद्धालु पहुंच गए। महिलाओं और युवतियों ने माता को हलवा, चना, नारियल से भोग लगाकर गंगाजल से अभिषेक किया।