
एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, डकैती, हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ व मारपीट की घटना में वाँछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुअस0- 294/2021 धारा 395, 30, 354ख, 323, 506 भादवि0 में वाँछित चल रहे अभियुक्त विनोद पुत्र रामखिलाड़ी निवासी अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा को दिनांक 25.09.2022 को मलावन से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-
1- विनोद पुत्र रामखिलाड़ी निवासी अमृतपुर रघुपूर थाना जसरथपुर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- निरीक्षक प्रदीप कुमार
2- उ0नि0 संजीव कुमार
3- आरक्षी नकुल कुमार
4- आरक्षी टिंकू
5- आरक्षी सागर मलिक
6- आरक्षी गौरव
7- आरक्षी पिंटू।