भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

कासगंज। जनपद में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान श्री उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उनके जीवन परिचय से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव भी लोगों को सुनाया।
भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर जीवन परिचय से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी लोगों को सुनाया गया। इसके अलावा नदरई स्थित पंचायत घर में जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव लोगों को सुनाया गया। इस दौरान डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, जिला महामंत्री नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, डा. शशिलता चौहान, महेंद्र सिंह बघेल, शरद गुप्ता, राजेंद्र बोहरे, डा. बीडी राना, दुर्गेश माहेश्वरी, डा. खूब सिंह, अनुरोध प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह राना, रूपकिशोर कुशवाह, केपी सिंह, मनोज शर्मा, एसबी सिंह, अमित बाबा, कबीर प्रताप सिंह, डा. शैलेंद्र यदुवंशी, कुलदीप प्रतिहार, अखंड प्रताप सिंह, अजय यादव, हरी सिंह बघेल, श्यामू यादव, प्रेमनारायण राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks