ब्रेकिंग-

इटावा: बरसात में दीवार गिरने की चार घटनाओं में 7 लोगों की मौत, 6 अन्य गंभीर रूप से घायल ।
सिविल लाइन,इकदिल,बसरेहर और बकेवर इलाकों में हुई है घटनाएं
सिविल लाइन के चंद्रपुरा में चार की मौत, इकदिल के कृपाल पुरा में दो, बकेवर के मजरा अंदावन में एक की मौत हुई है।
बसरेहर के किल्ली गांव में मकान गिरने से एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को उपचार के लिए मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।