
अखिल भारतीय किसान यूनियन के निम्नलिखित कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित समस्त क्षेत्रीय क्रांतिकारी किसान, नौजवान, महिला, मजदूर भाइयों से अनुरोध है कि सभी साथी समय से पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं संगठन द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में सहयोग करें।
01 :- दिनांक 23.09.2022 प्रातः 10:00 बजे से उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा एवं एटा तहसील में प्रातः 11:00 पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही के विषय में जानकारी अर्जित करने के बाद अग्रिम रणनीति तैयार करते हुए आसपुर टोल प्लाजा का घेराव किया जाएगा।
02 :- दिनांक 24.09.2022 को प्रातः 10:00 बजे से जलेसर क्षेत्र में संगठन विस्तार हेतु बैठक की जाएगी।
03 :- दिनांक 25.09.2022 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद फिरोजाबाद के पाड़म में बैठक कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
04 :- दिनांक 26.09.2022 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद बदायूं में बैठक कर संगठन विस्तार किया जाएगा।
05 :- दिनांक 27.09.2022 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद बरेली में बैठक कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
06 :- दिनांक 29.09.2022 को संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आयोजित बैठक में शिरकत कर अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी।
07 :- दिनांक 02.10.2022 को प्रातः 10:00 से महात्मा गांधी जी की जयंती के उपलक्ष में जनपद कासगंज के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर गोरहा में संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा।
08 :- दिनांक 03.10.2022 को जनपद लखीमपुर खीरी हत्याकांड के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदर्शन किया जाएगा।
09 :- दिनांक 04.10.2022 को विकासखंड निधौली कला क्षेत्र में संगठन विस्तार हेतु बैठक का आयोजन किया जाएगा।
10 :- दिनांक 05.10.2022 को प्रातः 10:00 बजे से विकास खंड मारहरा क्षेत्र में संगठन का विस्तार हेतु बैठक का आयोजन किया जाएगा।
11 :- दिनांक 06.10.2022 को प्रातः 10:00 बजे से जनपद मैनपुरी की तहसील किशनी में किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा एवं स्थानीय समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
12 :- दिनांक 07.10.2022 को विकासखंड सकीट क्षेत्र में संगठन विस्तार हेतु बैठक का आयोजन किया जाएगा।
13 :- दिनांक 08.10.2022 विकासखंड शीतलपुर क्षेत्र में संगठन विस्तार हेतु बैठक का आयोजन किया जाएगा।
14 :- दिनांक 10.10.2022 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मासिक पंचायत कर स्थानीय मुद्दों को उठाया जाएगा एवं जनपद एटा मुख्यालय पर पूर्व में किए गए प्रदर्शनो की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन से अब तक मांग पत्रों पर की गई कार्यवाही के विषय में जानकारी अर्जित कर अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी।
15 :- दिनांक 12.10.2022 को संगठन के विभिन्न पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा कर सदस्यता अभियान में लगे हुए संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे जिससे अतिशीघ्र संगठन विस्तार को गति मिल सके।