जनपद में 18 क्रय केन्द्रों पर 01 अक्टूबर से शुरू होगी धान खरीद

जनपद में 18 क्रय केन्द्रों पर 01 अक्टूबर से शुरू होगी धान खरीद

सरकारी क्रय केन्द्रों पर धान की विक्री करने हेतु किसान अपना ऑनलाईन पंजीकरण अवश्य कराएं

एटा, 19 सितम्बर (सू0वि0)। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिला खाद्य विपणन अधिकारी नन्द किशोर ने जिले के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि जिले में कुल 18 धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं, इन क्रय केन्द्रों पर शासन के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी। शासन द्वारा इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2040 रूपये प्रति कुन्टल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2060 रूपये प्रति कुन्टल निर्धारित किया है।

डिप्टी आरएमओ ने जनपद के किसान भाईयों से अपील की है कि धान की बिक्री करने से पूर्व विभाग की बेबसाइट fcs.up.nic.in पर ऑनलाईन पंजीकरण अवश्य करा लें। यह पंजीयन स्वयं, जनसुविधा केन्द्र एवं साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकता है। जिन किसान भाईयों ने गेहूॅ खरीद वर्ष 2022-23 में पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें पुनः नवीन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। धान की बिक्री हेतु उन्हें यथावश्यक संशोधन कर या बिना संशोधन के पुनः लॉक करना होगा।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री के समय पंजीयन प्रपत्र, कम्प्यूटराइज्ड खतौनी, फोटोयुक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक की पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति अवश्य लेकर जायें। किसान भाई अपना बैंक खाता एन0पी0सी0आई0 मैप्ड अवश्य करा लें, ताकि सत्यापन एवं भुगतान में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks