
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीन शातिर चोर चोरी की तीन मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदयशंकर सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में चोर तथा लुटेरों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीन शातिर चोरों को चोरी की तीन मोटरसाइकिल तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.9.2022 को समय करीब 22.40 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्त 1. शिवकुमार पुत्र ब्रह्मदेव निवासी लहरा थाना को0 देहात एटा 2. पप्पू उर्फ जगन्ना पुत्र असगर निवासी नई सराय थाना सिविल लाइन बदाँयू हाल पता मो0 मारहरा दरवाजा थाना को0 नगर एटा 3. मोइन पुत्र मुन्ने खाँ निवासी मौ0 शेखान थाना निधौली कला एटा को अलीगंज चौराहे के पास सरकारी गोदाम के सामने से तीन चोरी की मोटरसाइकिल (जिनके संबध में थाना कोतवाली नगर पर पूर्व से अभियोग पंजीकृत है) व एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 696/2022 धारा 420, 411, 414 भादंवि व मु0अ0स0 697/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी –
- एक मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर नंबर यूपी 82वी 7267 (संबंधित मुअसं- 666/22 धारा 379 थाना कोतवाली नगर एटा)
- एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो नंबर यूपी 82पी 6552 (संबंधित मुअसं- 674/22 धारा 379 थाना कोतवाली नगर एटा)
- एक मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स (जिसके संबध में जानकारी की जा रही है)
- एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता–
- शिवकुमार पुत्र ब्रह्मदेव निवासी लहरा थाना को0 देहात एटा।
- पप्पू उर्फ जगन्ना पुत्र असगर निवासी नई सराय थाना सिविल लाइन बदाँयू हाल पता मो0 मारहरा दरवाजा थाना को0 नगर एटा।
- मोइन पुत्र मुन्ने खाँ निवासी मौ0 शेखान थाना निधौली कला जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- प्रभारी निरीक्षक डा0 सुधीर कुमार सिंह
- नि0 श्री विजय सिंह
- उप0नि0 श्री रितेश ठाकुर
- उ0नि0 कृष्णकान्त लोधी
- का0 नीरज कुमार
- का0 धर्मेन्द्र कुमार
- का0 कृष्णगोपाल
- का0 जयवीर सिंह
- का0 चन्द्रशेखर।