भारतीय मीडिया फाउंडेशन को अनुशासित तरीके से किया जाएगा संचालित।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन को अनुशासित तरीके से किया जाएगा संचालित।

केंद्रीय सलाहकार परिषद एवं केंद्रीय अनुशासन समिति के हाथ में होगा अनुशासनात्मक कार्यवाही का होगा अधिकार-मोहम्मद आसिफ अंसारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नई दिल्ली सीट राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने कहा कि संगठन को अब अनुशासित तरीके से संचालित करने का दायित्व केंद्रीय अनुशासन समिति एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर का होगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का संगठन विरोधी कमेंट या बेवजह के बहस से आप बचें इसके लिए केंद्रीय अनुशासन समिति एवं केंद्रीय सलाहकार परिषद को दायित्व सौंपा गया है कि हर हाल में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के अंदर अनुशासन को कायम करें और कार्य प्रगति का रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त मीडिया अधिकारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गण, राष्ट्रीय महासचिव गण, राष्ट्रीय सचिव गण, राष्ट्रीय संगठन सचिव गण, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सलाहकार गण, राष्ट्रीय पार्षद गण के दायित्व को नए सिरे से तय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन का जो मांग है वह भली-भांति आप जानते हैं, जो लक्ष्य एवं मिशन है, आप सभी लोग जानते हैं, आपका मुख्य लक्ष्य सशक्त मीडिया का निर्माण करना है एवं भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाना है, उस लक्ष्य को पूरा करना ही भारतीय मीडिया फाउंडेशन की स्थापना का मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि समाज में हम सभी को एक अच्छा प्रदर्शन करना है।
देश प्रदेश में हो रहे लगातार पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना है और उन्हें न्याय दिलाना है इसके लिए ही आगे से नए पदाधिकारियों को समझा करके ही संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएं।
उन्होंने 26 और 27 नवंबर को वाराणसी में होने वाले महा सम्मेलन में सभी मीडिया अधिकारियों की उपस्थिति को अनिवार्य बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की हैं।
भारती मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार मैनेजमेंट राम आसरे ने कहा कि संगठन का विस्तार भारत के सभी राज्यों में करना है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी के नेतृत्व में रणनीति बना ली गई है। पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर जो सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए दृढ़ संकल्पित होगा उसे स्थान दिया जाएगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन का यह महा अभियान भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को सशक्त बनाने का है।
देश के प्रत्येक जनमानस का संवैधानिक अधिकार दिलाने का है इसलिए मीडिया को एक नया रूप दिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य एवं संस्थापक एके बिंदुसार के द्वारा जिसमें मीडिया गिरी की एक बड़ी लाइन खींची गई है जिस पर हम सभी लोगों को संकल्पित होकर कार्य करना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks