एटा।गांधी मार्केट में प्रशासन ने अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए 1 इमारत की जमींदोज,कांग्रेस कमेटी के शहरअध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

प्रशासन ने अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एक और इमारत को किया जमींदोज
जनपद में लगातार प्रशासन द्वारा ध्वस्ती करण की कार्रवाई जारी है इसी क्रम में कल जिला प्रशासन ने एक और अवैध इमारत को ध्वस्त कर दिया,
आपको बता दें पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत गांधी मार्केट का है यहां कई वर्षों से स्थित पुरानी बिल्डिंग पर प्रशासन ने अवैध कब्जा बताते हुए बुलडोजर की मदद से उसे ध्वस्त करा दिया। जिसके बाद कई वर्षों से किराए पर दुकान कर रहे। लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि द्वारा प्रशासन पर तानाशाही का आरोप भी लगाया गया।